फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बस हादसे के बाद जागा विभाग, स्कूल वाहनों की जांचेगा सेहत

Thu, 14 Aug 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। समउर गांव के पास मंगलवार को बच्चों को घर से स्कूल ले जा रही एक बस की स्टीयरिंग फेल हो गई। इससे बस अनियंत्रित होकर गंडक नहर पर बने पुल की रेलिंग पर लटक गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई अनहोनी नहीं हुई। हादसे के बाद परिवहन विभाग फिर विशेष अभियान चलाकर स्कूली वाहनों की जांच करेगा।
विज्ञापन

एआरटीओ मोहम्मद अजीम ने बताया कि समउर के पास बस अनियंत्रित होने से गंडक नहर पर की रेलिंग तोड़कर बस के आगे का कुछ हिस्सा नहर की तरफ झुक गया था। इसके बारे में स्कूल प्रबंधन से बात हुई तो उन्होंने बताया कि पुल पर चढ़ रहा एक साइकिल सवार अनियंत्रित होकर बस के आगे गिर गया।
उसे बचाने के चक्कर में बस चालक ने स्टीयरिंग मोड़ा तो बस अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई थी। इसकी विस्तृत जांच के लिए स्कूल संचालक को नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा बीएसए को भी विद्यालय की जांच के लिए पत्र लिखा गया है। इसके अलावा विभाग की तरफ से जिले में विभाग के अधिकारियों की अगुवाई में टीम गठित कर पुन: विशेष जांच अभियान चलाकर स्कूली वाहनों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

इसमें बसों की मैकेनिकल स्थिति, ब्रेक, टायर, लाइटिंग और अन्य सुरक्षा उपकरणों की जांच होगी। इसके अलावा, बसों के चालकों के लाइसेंस और प्रशिक्षण रिकॉर्ड की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें