फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: देवरिया का शराब तस्कर तरयासुजान में गिरफ्तार

Fri, 29 Aug 2025 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
गिरफ्तार तस्कर। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
पडरौना। तरयासुजान पुलिस ने कार सवार एक शराब तस्कर को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। कार से शराब की खेप लेकर तस्कर बिहार जा रहा था। कार में 10 पेटी शराब मिला। तस्कर देवरिया का रहने वाला है। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। कार समेत शराब की कीमत करीब 5.20 लाख रुपये बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बिहार में चुनाव को देखते हुए बार्डर इलाके में पुलिस सख्ती बढ़ा दी गई है। वाहनों की जांच कर रही है और शराब तस्करों से जुड़े नेटवर्क पर पुलिस की नजर है। बृहस्पतिवार को दोपहर में एक कार बिहार की ओर जाती हुई दिखाई दिया। पुलिस ने संदेह के आधार पर कार को रोका और उसकी तलाशी लिया तो कार के अंदर 10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मिला। पुलिस ने तस्कर की पहचान देवरिया जिले के महुवाडीह थाना क्षेत्र के सहोदर पट्टी गांव निवासी रंजीत पाल के रूप में किया। थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बताया कि तस्कर को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें