फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कुशीनगर को हराकर देवरिया ने जीता फाइनल मुकाबला

Tue, 12 May 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विजेता खिलाड़ियों को शील्ड देते एडीएजी व एसपी,सोशल मीडिया
विज्ञापन
पडरौना। जिला स्टेडियम में आयोजित गोरखपुर जोन की अंतरजनपदीय फुटबाल प्रतियोगिता-2026 का सोमवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। कुशीनगर को 4-0 से हराकर देवरिया की टीम विजेता घोषित हुई। खेल के अंत में विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। देवरिया टीम के कमरान अली और महिला टीम की स्नेह लक्ष्मी को उत्कृष्ट खिलाड़ी चयन किया गया।
विज्ञापन

जिला स्टेडियम में सोमवार की सुबह दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया। क्रीड़ाधिकारी रवि कुमार निषाद ने गोरखपुर और मेजबान टीम कुशीनगर के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। दोनों टीमों ने जीत के लिए कड़ी मशक्कत की। मध्यांतर के बाद मेजबान टीम कुशीनगर ने गोरखपुर के खिलाफ दो गोल दाग कर बढ़त बना ली, जबकि खेल समाप्ति तक गोरखपुर की टीम की तरफ से एक भी गोल नहीं किया जा सका। इस तरह कुशीनगर की टीम ने 2-0 गोल से गोरखपुर को पराजित कर विजेता घोषित हुई।
इसके बाद दोपहर बाद प्रतियोगिता का फाइनल मैच हुआ। मेजबान टीम कुशीनगर और देवरिया की टीम ने जबरदस्त खेल कौशल का परिचय दिया। देवरिया की टीम ने मध्यांतर के पहले मेजबान टीम कुशीनगर के खिलाफ दो गोल और मध्यांतर के बाद दो गोल कर 4-0 से बढ़त बना ली। कुशीनगर की टीम देवरिया के खिलाफ एक भी गोल नहीं कर सकी। इस तरह देवरिया की टीम विजेता और मेजबान कुशीनगर की टीम उपविजेता घोषित हुई।
विज्ञापन

मैच के अंत में एडीजी गोरखपुर अशोक मुथाजैन और एसपी केशव कुमार ने विजेता और उपविजेता टीम को शील्ड देकर पुरस्कृत किया। देवरिया टीम के कमरान अली और महिला टीम के स्नेह लक्ष्मी को उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। इस दौरान एएसपी सिद्धार्थ वर्मा, सीओ सदर अजय कुमार सिंह, आरआई मनोज कुमार, वसंत यादव, जेपी प्रसाद, हीरालाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें