फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: देवरिया विधायक अमरपुर पहुंचे, कार्रवाई की मांग की

Tue, 06 Jan 2026 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
परिजनों को ढांढस बधाते देवरिया विधायक शलभ मणि त्रिपाठी।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
कसया। थाना क्षेत्र के नैकाछापर के टोला अमरपुर निवासी निशांत सिंह की हत्या के मामले को लेकर घटना के बाद से नैकाछापर और जुड़वनिया गांवों में माहौल अब भी तनावपूर्ण बना हुआ है। एहतियातन दोनों गांवों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और लगातार गश्त कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है, वहीं पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग लगातार तेज हो रही है।
विज्ञापन

सोमवार को देवरिया सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी कसया के अमरपुर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। विधायक ने परिजनों को आश्वस्त किया कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कराई जाएगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष एवं त्वरित जांच के निर्देश भी दिए।
विधायक ने निशांत हत्याकांड को लेकर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्णा से दूरभाष पर वार्ता कर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। उन्होंने मामले में शामिल सभी दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित परिवार से बातचीत के दौरान मृतक के पिता संतोष सिंह और मां विशेखा देवी ने आरोप लगाया कि उनके पुत्र की हत्या पूरी तरह योजनाबद्ध ढंग से की गई है। उन्होंने बताया कि जिन आरोपितों को जेल भेजा गया है, उनके अलावा भी कुछ अन्य लोग घटना में शामिल हैं। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया था, लेकिन अब कार्रवाई की रफ्तार धीमी पड़ती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

इस पर विधायक ने डीजीपी को अवगत कराया कि क्षेत्र में अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है और पीड़ित परिवार वर्तमान कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। उन्होंने संवेदना व्यक्त करते हुए दोषियों पर एनएसए सहित कठोर कार्रवाई करने की बात कही, ताकि भविष्य में कोई इस तरह का जघन्य अपराध करने से पहले कई बार सोचे। साथ ही विधायक ने एडीजे लॉ एंड ऑर्डर स्तर से भी कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। प्रशासन की ओर से लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है तथा स्पष्ट किया गया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।ल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें