फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महिला फुटबाल प्रतियोगिता में देवरिया ने बलिया को हराया

Thu, 28 Dec 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
नेहरू इंटर कॉलेज मंसाछापर में फुटबॉल हिला खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते डॉक्टर राजीव मिश्र।
विज्ञापन
मंसाछापर। नेहरू इंटर कॉलेज मंसाछापर में बुधवार को शहीद बाबूराम की स्मृति में राज्य स्तरीय महिला फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन देवरिया व बलिया के बीच मैच हुआ। इसमें देवरिया की टीम ने बलिया को 1-0 से पराजित किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का उद्घाटन डॉ. राजीव मिश्र ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद शुरू हुए मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों ने बढ़िया खेल का प्रदर्शन किया। इसमें कोई एक-दूसरे पर गोल करने में कामयाब नही हो सके। दूसरे हाफ के अंतिम क्षण में देवरिया की टीम ने एक गोल दाग कर मैच जीत लिया।
मैच के उद्घोषक मदन चौधरी और बजरंगी यादव ने किया। इस दौरान इकबाल अंसारी, बजरंगी यादव, फिरोज अंसारी, दिनेश चौधरी, हाजी साबिर अली, हाशिम अली, साहेबजादे अंसारी, पंकज यादव, चुम्मन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें