फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: राष्ट्रीय ताइक्वांडो में कौस्तुभ की स्वर्णिम हैट्रिक

Thu, 28 Dec 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
राष्ट्रीय ताइक्वांडो में गोल्डेन हैट्रिक व प्रमाण पत्र के साथ कौस्तुभ।
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। जोकवा खुर्द निवासी 13 वर्षीय कौस्तुभ पांडेय ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। वे आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में आयोजित 38वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आयु वर्ग में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उड़ीसा, आंध्र प्रदेश तथा गुजरात के खिलाड़ियों को पराजित कर गोल्ड मेडल प्राप्त कर कुशीनगर का नाम रोशन किया है। बुधवार को वे गांव पहुंचे तो लोगों ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन


इंटरनेशनल ताइक्वांडो फेडरेशन की तरफ से आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में 22 से 24 दिसंबर को प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभाग करते हुए ब्लैक बेल्टधारी कौस्तुभ ने उड़ीसा, आंध्रप्रदेश तथा गुजरात के खिलाड़ियों को एकतरफा मुकाबले में पराजित किया। वे इसके पूर्व बीते दो वर्षों में लगातार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर गोल्ड मेडल हासिल किया है। कौस्तुभ ने बताया कि वे देश के लिए एशिया राष्ट्रमंडल व ओलम्पिक खेल समेत तमाम खेलों में देश का प्रतिनिधित्व कर मेडल जीतना चाहते हैं। कौस्तुभ सेंट जेवियर्स हाई स्कूल कसया के छात्र है। स्कूल की प्रबंधक मेघा गुप्ता, प्रधानाचार्य सायला बानो, सूर्यनाथ पांडेय, सुरेश तिवारी, सुनील पांडेय, ग्राम प्रधान हरिलाल यादव, योगेश यादव, अनुज पांडेय ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें