फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत: शव रखकर सड़क पर किया प्रदर्शन, दिया धरना

Mon, 19 Sep 2022 10:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

पहले परिजन मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े, लेकिन बाद में मुआवजा व जमीन की मांग पर जोर देने लगे। सड़क जाम होने पर सीओ संदीप वर्मा के नेतृत्व खड्डा व नेबुआ नौरंगिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर तीन घंटे बाद जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
सिकंदर की मौत के बाद रविवार को मुआवजा की मांग को लेकर खड्डा-सिसवा मार्ग जाम किए लोगों को समझाते सी? - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्थानीय थाना क्षेत्र के सिसवा मनिराज गांव के एक व्यक्ति का शव रखकर ग्रामीणों ने रविवार को खड्डा-सिसवा मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीण मुआवजे की मांग कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया, उसके बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन


सिसवा मनिराज गांव के निवासी सिकंदर का शव शनिवार को रेलवे लाइन पर मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शनिवार को ही देर शाम परिजनों को सौंप दिया था। पुलिस ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से सिकंदर की मौत हुई थी। परिजन रविवार की सुबह शव को गांव के पास खड्डा-सिसवा मार्ग पर रखकर धरने पर बैठ गए। इसके चलते आवागमन बाधित हो गया। मृतक की पत्नी आशा व मां दुलारी का आरोप था कि सिकंदर जिस व्यक्ति के यहां ट्रैक्टर चालक थे, वह शुक्रवार की रात उन्हें अपने साथ ले गया था। वे मौत के लिए उसी व्यक्ति को जिम्मेदार बता रहे थे।

पहले परिजन मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े, लेकिन बाद में मुआवजा व जमीन की मांग पर जोर देने लगे। सड़क जाम होने पर सीओ संदीप वर्मा के नेतृत्व खड्डा व नेबुआ नौरंगिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर तीन घंटे बाद जाम समाप्त कराया। उसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


इस संबंध में खड्डा के सीओ संदीप वर्मा का कहना है कि ट्रेन से दुर्घटना के चलते मौत हुई थी। मृत व्यक्ति के परिजनों की कुछ मांगें थीं। इस लिए वे धरने पर बैठ गए थे। उन्हें समझाकर धरना समाप्त करा दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें