तमकुहीरोड। सेवरही सहित कई गांवों के मतदान केंद्रों पर बृहस्पतिवार को चुनाव आयोग की तरफ से ईवीएम व वीवीपैट का प्रदर्शन कर लोगों को जागरूक किया गया। वीवीपैट से मतदान पर्ची मिलान की जानकारी दी गई। मतदान कराकर मतों की जांच भी कराई गई।
नोडल अधिकारी सिंचाई विभाग के जेई नरेंद्र कुमार व सेवरही के प्रभारी राजस्व निरीक्षक जयंत कुमार की देखरेख में सेवरही के चनरी चौराहा, माल गोदाम चौक, राजपुर बगहा, पिरोजहा, परसा उर्फ सिरिसिया स्थित जीरो बाजार आदि मतदान केंद्रों पर ईवीएम और वीवीपैट का प्रदर्शन किया गया। अधिकारियों ने बताया कि चुनाव कराने के लिए ईवीएम सबसे सरल माध्यम है। यह पूरी तरह सुरक्षित है। इस दौरान हलका लेखपाल मुकेश कुमार, प्रमोद यादव, शैलेंद्र पांडेय, जिला पंचायत सदस्य शर्मा यादव, पूर्व प्रधान सतन निषाद आदि मौजूद रहे।