फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एसडीएम ने रोकवाया निर्माण कार्य

Fri, 09 Feb 2024 03:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा बाजार। पिपरा बुजुर्ग गांव के नवीन परती भूमि पर हो निर्माण कार्य को एसडीएम के निर्देश पर पुलिस के साथ राजस्व टीम ने रोकवा दिया। गांव के लतीफ अंसारी ने सदर एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। इसको गंभीरता से लेते हुए एसडीएम के निर्देश पर हलका लेखपाल उत्कर्ष चौबे ने पुलिस के साथ गांव पहुंचकर निर्माण कार्य रोकवा दिया। संवाद
विज्ञापन


0
पुलिस से की कार्रवाई की मांग
तरयासुजान। थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ निवासी आलोक कुमार मिश्र ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि हफुआ बलराम निवासी उनके रिश्तेदार ने उन्हें सात जनवरी फोन कर मारने पीटने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। संवाद
00

रकबा दुलमापट्टी में 48 सीसीटीवी कैमरे का हुआ लोकार्पण
दुदही। क्षेत्र के रकबा दुलमापट्टी में 12 स्थानों पर लगे 48 सीसीटीवी कैमरे का बृहस्पतिवार को लोकार्पण किया। सेवरही के थानाध्यक्ष दिग्विजय नारायण राय ने कहा कि आपराधिक घटनाओं को रोकने सहित घटनाओं के पर्दाफाश में पुलिस को मदद मिल रही है। इस दौरान ग्राम प्रधान हैदर अली, अशरफ अंसारी, अजमल अंसारी, कासिम अंसारी, मीरहसन शेख, जलील शेख, खलील, ग्यासु अंसारी, राजदेव कुशवाहा, अनवर मास्टर, अशोक गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, लाल मोहम्मद, हफीज अंसारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें