बैंक प्रबंधक के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग।
जौरा बाजार। बड़ौदा यूपी बैंक शाखा के प्रबंधक पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए ग्राहकों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। एक घंटे तक बैंक गेट पर ग्राहक जमे रहे। सूचना पर चौराखास थाने की पुलिस पहुंची और लोगों को शांत कराया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि शाखा प्रबंधक प्रतिदिन किसी न किसी ग्राहक से कहासुनी कर रहे हैं। पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। प्रदर्शनकारी विवेक उपाध्याय ने बताया कि हमने अपने अकाउंट का स्टेटमेंट मांगा तो प्रबंधक ने कहा कि अप्रैल में यह काम नहीं होता है। इसी बात पर बहस हुई। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत चौरा खास पुलिस, डीएम और बैंक लोकपाल से की गई है। प्रदर्शन करने वालों में लल्लन यादव, बनारसी, नीरज कुमार, रमाशंकर, राजू, उमेश सिंह, दिलीप, जयप्रकाश, सुनील कुमार, विकास सैनी, इस्तेयाक, पवन, मुकेश, कमल साहनी, छोटेलाल, धीरज सिंह, आशुतोष पांडेय मौजूद रहे। बैंक के शाखा प्रबंधक गणेश कुमार ने बताया कि हमसे विवेक उपाध्याय ने बैंक खाते का स्टेटमेंट मांगा। हमने कहा कि थोड़ी देर इंतजार करिए। इस पर वे नाराज होकर बाहर चले गए और अन्य ग्राहकों के साथ प्रदर्शन करने लगे और कोई बात नहीं है।