फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कंट्रोल रूम से बूथों पर रखी जाएगी नजर, 50 फीसदी की वेबकास्टिंग

Sat, 13 Apr 2024 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान और उपद्रवियों से निपटने के लिए संवेदनशील बूथों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। मतदान के दिन कंट्रोल रूम से प्रत्येक बूथ पर नजर रखी जाएगी। 50 फीसदी बूथों की वेबकास्टिंग की भी व्यवस्था होगी। इसकी निगरानी चुनाव आयोग भी करेगा।
विज्ञापन

जिले के करीब 1320 बूथों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था चल रही है। चुनाव आयोग के निर्देश पर ऐसे बूथों को चिन्हित कर जांच की जा रही हैं। मतदान के दिन कंट्रोल रूम से इन बूथों पर नजर रखी जाएगी और किसी तरह की गड़बड़ी मिलने पर कंट्रोल रूम से संबंधित जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को सूचित किया जाएगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद जफर ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान कराने की तैयारियां चल रही हैं। सीमावर्ती इलाकों, संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों के अलावा पूर्व में जिन बूथों पर विवाद हुआ का, उन बूथों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसकी मॉनिटरिंग के लिए जिला पंचायत के रिसोर्स सेंटर में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। चुनाव आयोग के निर्देश पर यह तैयारी की जा रही है। एक विधानसभा क्षेत्र में तीन एलईडी भी लगाई जाएगी। यह सुविधा मुहैया कराने वाली कंपनी बूथों का सर्वे कर रही है। जिन बूथों पर बिजली कनेक्शन नहीं है, वहां मतदान से पहले बिजली कनेक्शन का प्रयास किया जा रहा है। कनेक्शन में दिक्कत होने पर वहां जनरेटर की व्यवस्था की जाएगी।

परदेसी हिस्ट्रीशीटरों की वीडियो कॉल से निगरानी
परदेस में रह रहे जिले के हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी पुलिस ने वीडियो कॉल से करनी शुरू कर दी है। जिले के सभी थानाध्यक्षों को एसपी धवल जायसवाल ने हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी तेज करने के निर्देश दिए हैं। 110 हिस्ट्रीशीटर जिले के बाहर है। चिह्नित हिस्ट्रीशीटर वर्तमान में क्या कर रहा है, उसके संपर्क में कौन-कौन है, परिवार की स्थिति क्या है, ऐसे तमाम बिंदुओं के सत्यापन में समस्या आ रही है। परिजनों से मिली जानकारी के बाद भी चिह्नित हिस्ट्रीशीटर की सही स्थिति का सत्यापन नहीं हो पा रहा है। एसपी ने बताया कि इस परेशानी से निपटने के लिए ही पुलिस ने ऐसे हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन के लिए वीडियो कॉल की व्यवस्था शुरू की है।
विज्ञापन


वोट प्रतिशत बढ़ाने को मतदाता सूची पर लगाएंगे जोर
प्रशासन ने इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कई स्तर पर रणनीति तैयार की है। प्रशासन ने ऐसे बूथ चिह्नित किए हैं, जहां गत चुनाव में 50 फीसदी से भी कम मतदान हुआ था। इनमें खड्डा, हाटा, कसया, तमकुहीराज और फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के बूथ शामिल हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा, पंचायत सहायक, रोजगार सेवकों को भी इस अभियान से जोड़ा गया है। एडीएम वैभव मिश्र ने बताया कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए गत चुनाव में कम मतदान वाले बूथों के बीएलओ के साथ बैठक की गई थी। अब थाना स्तर पर संभ्रांत लोगों के साथ बैठक की जाएगी। स्कूलों व कॉलेजों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम कराया जा रहा है। खेलकूद के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। ट्रांसजेंडर को भी इससे जोड़ा गया है। प्रवासी लोगों से संपर्क स्थापित करके उन्हें मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस बार मतदान का प्रतिशत बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें