फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नाले का पानी रोकने पर किया प्रदर्शन

Fri, 17 Oct 2025 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। कसया तहसील क्षेत्र के करीब 20 गांवों से होकर गुजरने वाली वाकिया ड्रेन और हिरण्यवती नदी में कुछ लोगों ने कई स्थानों पर पानी के बहाव को रोककर मछली मारने का आरोप लगाया गया है। इससे आसपास के किसानों की पकी धान की फसल को भारी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पानी के बहाव में रुकावट आने से नाले का जलस्तर बढ़ गया है। क्षेत्र के महुई बुजुर्ग, महुई खुर्द, नरकटिया, परसौनी सहित करीब 20 गांवों की सैकड़ों एकड़ धान और गन्ने की फसलें जलमग्न हो गई हैं। इससे किसानों को अपनी पक चुकी फसल काटने में परेशानी हो रही है।
इसको लेकर किसानों में भारी आक्रोश देखा गया। सीताराम सिंह, संजय गौड़, धर्मेंद्र, राजन गौतम, अजीत, सुजीत, नरसिंह, अनिल, दीपेंद्र चौधरी, भजनलाल, विपिन पटेल, दिनेश और सुग्रीव सहित कई किसानों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में कसया तहसीलदार धर्मवीर सिंह ने बताया कि इसके लिए टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें