फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नौका टोला में पक्की नाली निर्माण के लिए किया प्रदर्शन

Tue, 17 Feb 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
खुदरा अहिरौली में जल जमाव की समस्या को लेकर प्रदर्शन करते लोग।संवाद
विज्ञापन
‎सीताराम चौराहा। क्षेत्र के खुदरा अहिरौली गांव स्थित नौका टोला में लोगों ने नाली निर्माण के लिए सोमवार को प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि गांव के चौराहे पर लंबे समय से जलभराव की समस्या है। राहगीरों को आवागमन में परेशानी होने के साथ आसपास के लोगों को जलजनित बीमारियों की आशंका बनी रहती है। लोगों ने चेताया कि यदि शीघ्र उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि चौराहे से होकर गांव में घरों का गंदा पानी निकलता है। खेत को ऊंचा कराने के लिए गांव के व्यक्ति ने सड़क की पटरी का हाशिए को मिट्टी से भरवा दिए। इससे नाली क्षतिग्रस्त हो गई है। लोगों के घरों से निकला गंदा पानी नालियों में एकत्र रहता है। इससे हमेशा बदबू निकलती है। कई बार तो ओवलफ्लो होकर नाली का गंदा पानी सड़क पर फैल जाता है। बरसात के दिनों में यह समस्या बढ़ जाती है। इससे इस रास्ते आवागमन करने वाले लोगों को आवागमन में परेशानी होने के साथ आसपास रहने वाले लोगों में डेंगू और मलेरिया जैसी संक्रामक बीमारी होने का खतरा बना रहता है। लोगों ने चेताया यदि इस समस्या का शीघ्र समाधान नही हुआ तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान ग्राम प्रधान अशोक पाल, बब्बन प्रजापति, जयप्रकाश प्रजापति, लाल बिहारी गुप्ता, पारस गुप्ता, एके शर्मा, विनोद गुप्ता, दशरथ प्रताप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें