जलनिकासी की मांग को लेकर प्रदर्शन
सफाई नहीं होने से नाराज थे बांसगांव खास के लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
दुदही। बांसगांव खास गांव लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया। इसमें लोगों ने गांव में गंदगी की सफाई, सड़क निर्माण और जलनिकासी की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि गांव में जगह-जगह गंदगी, जलभराव के कारण जलजनित बीमारियां फैल रही हैं। जलजनित बीमारियों की चपेट में आने से बीते दो माह में दो बच्चों की मौत हो गई है, जबकि करीब 20 लोग बुखार से पीड़ित हैं। लोगों ने कहा कि गांव की सड़क टूटकर गड्ढ़े में तब्दील हो गई है। जलनिकासी के लिए गांव में नाली का निर्माण नहीं किया गया है। समय पर सफाई नहीं होने से गंदगी का अंबार लगा है। लोगों ने चेताया कि यदि शीघ्र इन समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान गुलमुहमद, नरेश, पप्पू, आफताब आलम, संदीप, भुआली, नईम, गोलू, राममिलन, राजकुमार, विंदा, बलिस्टर आदि मौजूद रहे। एडीओ पंचायत मजरुल हक्क का कहना है कि कल सफाई कर्मियों की टीम लगाकर सफाई कार्य कराया जाएगा।