फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलमार्ग से जोड़ने के लिए ज्ञापन दिया

Mon, 30 May 2016 12:29 AM IST
कुशीनगर/ ब्यूरो
विज्ञापन
railwayminister state - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कसया,  कुशीनगर को रेलमार्ग से जोड़ने के लिए रविवार को रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

देवरिया जिले में एक निजी कार्यक्रम में जा रहे मंत्री ने लोगों की इस मांग पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया। कुशीनगर तिराहे पर रुके मंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

रविवार को दिन के करीब ग्यारह बजे भाजपा कार्यकर्ताओं को खबर लगी कि रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा देवरिया जिले के एक भाजपा नेता के घर जाने के लिए सड़क मार्ग से कुशीनगर के रास्ते आ रहे हैं।
विज्ञापन

कुछ ही देर में कुशीनगर तिराहे पर तमाम कार्यकर्ता पहुंच गए। आधे घंटे बाद ही रेलमंत्री का काफिला वहां पहुंचा। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सड़क के किनारे देखकर मंत्री अपना काफिला रुकवाकर उतर गए। भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, विधि प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, हरि राय, संजीव दीक्षित, दुर्गेश राय, ओमप्रकाश गुप्ता, डॉक्टर टीएन राव, मनीष श्रीवास्तव, केश्वर पटेल, बलराम यादव, जवाहर सिंह, शिवमोहन, मंडल अध्यक्ष सुमंत पांडेय, डॉक्टर अनिल कुमार सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य नीतिश यादव, राधेश्याम गोंड आदि ने मंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया। 
इस दौरान एक संगठन के सदस्यों ने केंद्रीय रेल राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर कुशीनगर को रेल पथ से जोड़ने की मांग की। संगठन ने अपने इस ज्ञापन के माध्यम से कुशीनगर आने वाले पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गोरखपुर से कुशीनगर, पावानगर होते हुए मुजफ्फरपुर और पटना तक रेल नेटवर्क बनाने की मांग की। संगठन का कहना था कि इस तरह से भगवान बुद्ध से जुडे़ सभी प्रमुख स्थल रेल मार्ग से जुड़ जाएंगे। 
विज्ञापन

इस ज्ञापन पर संगठन के अध्यक्ष डॉक्टर ज्ञानप्रकाश राय, समन्वयक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, प्रबंधक डॉक्टर अनिल कुमार सिन्हा सहित कई लोगों के हस्ताक्षर हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें