मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा गांव में नवीन परती भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाने के लिए ग्राम प्रधान नर्वदेश्वर चौरसिया के प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई की गई। ग्राम प्रधान के तरफ से सम्पूर्ण समाधान दिवस में भूमि की पैमाइस कराने के लिए आवेदन दिया गया था, जिस पर तहसीलदार खड्डा के निर्देश के बाद बृहस्पतिवार को राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कानूनगो सुधीर श्रीवास्तव, कानूनगो जगदीश गुप्त, लेखपाल बांकेलाल, विशाल चौबे, अजीत कुमार और मधुकर श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से पैमाइस कर भूमि का चारों तरफ से सीमांकन किया।