मंसाछापर।विशुनपुरा ब्लांक के ग्राम सभा ढोरही सरकारी फार्म में विद्युत सब स्टेशन के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। गुरुवार को सदर विधायक मनीष जयसवाल की मौजूदगी में राजस्व व विद्युत विभाग के अधिकारियों तथा ठेकेदारों ने भूमि का सीमांकन किया।इस सब स्टेशन के निर्माण से ढोरही, खजुरिया, भुजौली, बरवा, मिठहा, पिपरा, पुरंदर छपरा, विरती, सरपतही, बेलवा सहित लगभग डेढ़ सौ गांवों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी।