फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की

Mon, 01 Jan 2024 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। स्थानीय बाजार स्थित सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर में रविवार को क्षेत्र के किसानों ने बैठक की। इसमें किसानों ने सरकार से गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की है।
विज्ञापन

रामबृक्ष चौहान, रमेश मौर्य, दिनेश यादव, भगवती पासवान, श्री कांत मौर्य, महेंद्र गुप्ता आदि ने कहा कि पेराई सत्र में चीनी मिलें पिछले पेराई सत्र में गन्ना मूल्य 350 रुपये मूल्य मिला था, लेकिन इस पेरिस सत्र में गन्ने की रसीद पर कोई मूल्य अंकित नहीं हो रहा है। आधा पेराई सत्र समय बीत गया है, लेकिन अभी गन्ना मूल्य नहीं लिखा जा रहा है। किसानों ने कहा कि गन्ने की फसल लागत पहले से कई गुना बढ़ गई है। गन्ना मूल्य घोषित न होने से किसान उहापोह की स्थिति में है। किसानों ने चेताया कि यदि शीघ्र गन्ना मूल्य घोषित नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें