तमकुहीराज। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न व दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया। तमकुहीराज थाने के इंस्पेक्टर अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी अनिल यादव पटहेरवा थाना क्षेत्र के लबनिया गांव का निवासी है। उसे रविवार को तमकुहीराज कस्बे के ओवरब्रिज चौराहे से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद