उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के करमैनी बाजार निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी बहू की तलाश करने की मांग की है। गांव की महजीदा खातून ने तहरीर में कहा है कि उनकी बहू तैबा खातून नौ दिसंबर को एक शादी में जाने के लिए घर से सामान और आभूषण लेकर गई थी, लेकिन अब तक वह घर नहीं लौटी। सभी रिश्तेदारों से उसके बारे में पता करवा लिया गया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल रहा है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस महिला की खोजबीन में लगी है। संवाद