फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अवैध ई-रिक्शा का संचालन रोकने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। प्राइवेट बस यूनियन जटहां बाजार की तरफ से बृहस्पतिवार को एआरटीओ को मांग पत्र सौंपा गया। इसमें पडरौना शहर के जटहांरोड स्थित प्राइवेट बस स्टेशन से जटहां बाजार तक अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शा का संचालन पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

प्राइवेट बस यूनियन के महातम प्रसाद, विकास मद्धेशिया, सिंहासन, राजू कश्यप, राजेंद्र प्रसाद की तरफ से एआरटीओ डॉ. दिलीप कुमार गुप्ता को दिए गए मांग पत्र में कहा कि पडरौना-जटहां बाजार मार्ग पर यूनियन की तरफ से प्राइवेट बसों का संचालन होता है। इसी मार्ग पर दर्जनों की संख्या में ई-रिक्शा चालक नियमों का उल्लंघन करते हुए अवैध रूप से बस स्टेशन के आसपास सवारी भर कर पडरौना से जटहांबजार तक करीब 20 किलोमीटर की दूरी तक यात्रियों को ढोते हैं। जबकि ई-रिक्शा का संचालन शहर में होना चाहिए। ई-रिक्शा का संचालन इस मार्ग पर होने के चलते उनकी बस का खर्च जैसे डीजल, स्टाफ का वेतन और बस का टैक्स व बीमा का खर्च वहन करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने इसको गंभीरता से लेते हुए अवैध रूप से संचालित इन रिक्शा चालकों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें