पडरौना। क्षेत्र में अवैध तरीके से संचालित निजी अस्पताल व जांच केंद्रों को लोगों ने प्रशासन से बंद कराने की मांग की है। लोगों का आरोप है कि इन केंद्रों पर मरीजों का ठीक ढंग से उपचार नहीं होने से जान जाने का खतरा बना रहता है। ऐसे में विभाग की तरफ से जांच करवाकर सही-गलत के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए। गौरतलब है कि ब्लॉक क्षेत्र में क्रांति चौराहा, बिहारी छपरा और पकड़ियार बाजार समेत कई जगहों पर पर निजी अस्पताल व पैथोलॉजी सेंटर चल रहे हैं। आरोप है कि संसाधनों के अभाव में संचालित इन केंद्रों पर उपचार किया जा रहा है। सीएचसी प्रभारी डॉ. रजनीश श्रीवास्तव ने कहा कि सभी को अपने कागजात प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। अवैध व बिना कागजात के संचालित केंद्रों के संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। संवाद