फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रामकोला-कप्तानगंज के रास्ते गोरखपुर तक बस चलाने की मांग

Thu, 08 Feb 2024 03:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। रामकोला ब्लॉक प्रमुख ने परिवहन मंत्री से मुलाकात की है। उन्होंने बिहार से पडरौना, रामकोला और कप्तानगंज के रास्ते से गोरखपुर तक चलने वाली बस को पुन: संचालन कराने की मांग की है।
विज्ञापन

रामकोला ब्लॉक प्रमुख विजय सिंह उर्फ लक्ष्मण सिंह ने परिवहन राज मंत्री दयाशंकर सिंह से मिलकर कहा कि पहले बिहार से पडरौना, रामकोला और कप्तानगंज के रास्ते गोरखपुर तक निगम की बस का संचालन होता था। इससे बिहार समेत क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलती थी। इस बस का संचालन बंद होने से लोगों को यात्रा करने में परेशानी हो रही है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को देखते हुए इस रूट पर निगम की बस संचालित कराने की मांग की। इसको गंभीरता से लेते हुए परिवहन मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को इस मार्ग पर बस संचालन का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें