मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के दुबौली गांव में जर्जर हो चुके बिजली तार और पोल ग्रामीणों के लिए खतरा बने हुए हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर सोमवार को ग्राम प्रधान पंकज मल्ल ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। ग्राम प्रधान ने ज्ञापन में बताया कि करीब 35 वर्ष पहले लगे तार और पोल जर्जर हो चुके हैं। आए दिन टूटकर गिर जाते हैं, जिससे घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। ग्राम प्रधान ने डीएम से आग्रह किया है कि बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए जल्द से जल्द जर्जर तार और पोल बदले जाएं।