तमकुहीराज। स्थानीय थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित माधोपुर बुजुर्ग (मंझरिया) के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। नदवा विशुनपुर निवासी अजीत कुमार सिंह (35) सोमवार को बाइक से बिहार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए। लोगों ने इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।