फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिजली के जर्जर हो चुके तार बदलने की मांग

Wed, 04 Sep 2024 06:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा बाजार। क्षेत्र के भानपुर गांव के लोगों ने मंगलवार की दोपहर जर्जर होकर लटके बिजली के तार से नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया। लोगों ने जर्जर तार को बदलने की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान नवी रसूल की अगुवाई में प्रदर्शन कर रहे सुभाष यादव, साहेब हुसैन अंसारी, जाकिर हुसैन उर्फ मुन्ना, अबुल हसन, खलील अंसारी, धर्मदेव यादव, सुभाष प्रसाद, बालकिला, रमिता प्रजापति, अमरुद्दीन अंसारी, मोमिन खान, अमरूल खान, महबूब अंसारी, झुकुरलाह अंसारी, कामरान अंसारी, भोला आदि ने कहा कि गांव से गुजरी हाईटेंशन तार जर्जर होकर लटक गया है। इससे हर दिन दुर्घटना की आशंका होती रहती है। इन लोगों ने चेताया कि यदि शीघ्र जर्जर बिजली के तार को नहीं बदला गया तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में अवर अभियंता संदीप मिश्रा ने कहा कि जर्जर पड़े बिजली का तार बदलने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा। शासन से धन स्वीकृत होते ही तार बदलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें