पडरौना। पूर्वांचल व्यापार मंडल की तरफ से बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिषद के ईओ को मांग पत्र सौंपा गया। इसमें नगर के लाजपत नगर और रामलीला मैदान मोहल्ले की बदहाल सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की।
संगठन के अध्यक्ष राजेश कुमार सैनी ने कहा कि समय की मरम्मत नहीं होने से दोनों मोहल्ले की सड़कें टूगी हुई हैं। इससे मोहल्लेवासियों को आवागमन में परेशानी हो रही है। उन्होंने चेताया कि यदि बदहाल सड़कों की मरम्मत समय पर नहीं हुई तो संगठन की तरफ से आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान तेज प्रताप, रमेश गुप्ता, विनय जायसवाल, धर्मेंद्र कुमार, सत्यनारायण आदि मौजूूद रहे। संवाद