तुर्कपट्टी। व्यापारियों ने रविवार को थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। बाजार के मुख्य चौराहे पर ई-रिक्शा एवं ऑटो की बेतरतीब पार्किंग से लग रहे जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
व्यापारियों ने कहा कि बाजार के मुख्य चौराहे पर ई-रिक्शा और ऑटो चालक मनमाने ढंग से वाहन खड़े कर देते हैं। इससे आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है। राहगीरों, दुकानदारों और ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अव्यवस्थित पार्किंग के चलते दुर्घटनाओं की आशंका भी लगातार बनी रहती है। व्यापारियाें ने जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज चौरसिया, मंत्री विपिन पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भवन कुमार यादव, अमित श्रीवास्तव, समरेंद्र सिंह, आकाश जायसवाल, दीपु गुप्ता, पंकज मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद