समउर बाजार। बरई रजवाहा में पानी नही आने से नाराज किसानाें ने शनिवार को प्रदर्शन किया। किसानों ने इस राजवाहा में शीघ्र पानी छोड़ने की मांग की, ताकि फसलों की सिंचाई हो सके।
प्रदर्शन कर रहे ग्राम प्रधान पिपरा कनक मजीबुल होदा, बसरुदीन, क्यूम सिद्दीकी, याकूब अली, शमशेर आलम, दिलदार हुसैन, बोमा अली आदि किसानों ने कहा कि बरई राजवाहा क्षेत्र के कई गांव किसान फसलों की सिंचाई करते हैं। लेकिन, इस राजवाहा में पांच वर्ष से पानी नहीं आया है। क्षेत्र के किसान अपने निजी संसाधनों से फसलों की सिंचाई करते हैं, जिससे उन्हें आर्थीक बोझ उठाना पड़ता है। इस समस्या को लेकर सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में सिंचाई विभाग के एसडीओ रमायन पांडेय ने बताया कि नहर में पानी के लिए किसानों ने मांग किया है। जल्दी ही नहर में पानी उपलब्ध करा दिया जाएगा।