फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पूर्व मंत्री को जेड श्रेणी की सुरक्षा दिलाने की मांग

Fri, 09 Feb 2024 03:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर हुए हमले के विरोध में
विज्ञापन
पडरौना। पूर्व मंत्री और विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर हुए हमले के विरोध में कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हमलावरों पर कार्रवाई की मांग करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

अखिल भारतीय संत गाडगे बाबा साहब आंबेडकर मिशन व अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर धरना दिया। सपा नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख विक्रमा यादव ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य किसी धर्म या व्यक्ति के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि वे पाखंड और अंधविश्वास के विरोध में हैं। धर्म के नाम पर समाज और देश को तोड़ने वालों को उनकी बातें बुरी लगती हैं। दिनेश चौधरी ने कहा कि पूर्व मंत्री पिछड़ों, दलितों व अल्पसंख्यकों की आवाज हैं। भाजपा सरकार सामंतवाद की सोच पर टिकी हुई है।
संत गाडगे मिशन के जिलाध्यक्ष राधेश्याम चौधरी ने कहा कि पूरा दलित समाज स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ है। कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष रामप्रताप कुशवाहा ने कहा कि पिछड़े समाज की लौ जल पड़ी है। इसकी ज्योति उनके विकास तक जलती रहेगी। धरने को सपा जिला महासचिव रामेश्वर कुशवाहा, इकबाल अंसारी, रियाज खान, बेचू खान, सज्जन गुप्ता आदि ने संबोधित कर पूर्व मंत्री को जेड प्लस की सुरक्षा दिलाने की मांग की। इस दौरान विष्णु वर्मा, छोटेलाल कनौजिया, संतोष कुशवाहा, नरेंद्र भारती, विनोद कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें