कसया। राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के निर्देश पर पडरौना ब्लाक के गांव नादह के पंचायत भवन पर बृहस्पतिवार को सघन स्वास्थ्य एवं संचार अभियान के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शुभांरभ ग्राम प्रधान मार्कण्डेय यादव ने किया। स्वास्थ्य शिविर में उच्च जोखिम समूह व प्रवासियों का सामान्य जांच, दवा वितरण, टी बी, हेपटाइटिस, एचआईवी एड्स एवं यौन संचारित रोगों का परामर्श परीक्षण एवं उपचार तथा गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच व प्रचार प्रसार सामग्री, कंडोम की प्रदर्शनी व वितरण किया गया। लोक कला दल द्वारा एचआईवी-एड्स की जागरूकता किया गया। स्वास्थ्य शिविर में कुल 193 व्यक्तियों का पंजीकरण, 46 व्यक्तियों की हेपटाइटिस, 7 व्यक्तियों का टी बी जांच, 149 व्यक्तियों का एचआईवी की स्कैनिंग एवं परामर्श 54 व्यक्तियों की यौन जनित रोग की परामर्श जांच और उपचार किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर में जिला समन्वयक चन्द्रशेखर यादव, सीएचसी कुबेरस्थान से डॉक्टर टीम, फार्मासिस्ट, जिला चिकित्सालय के गौतम शर्मा आईसीटीसी एलटी, खुशबू शुक्ला, शिव कुमार पांडेय, अमित मिश्रा, हरीश, शबनम, विवेक, शकुंतला, किरण, छेदी, राना आदि मौजूद रहे।