फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: थावे-टाटानगर की ट्रेन को कप्तानगंज से संचालित करने की मांग

Thu, 02 Jan 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। थावे से टाटानगर तक चलने वाली 18181/18182 टाटानगर ट्रेन को विस्तारित करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यह ट्रेन थावे रेलवे स्टेशन पर करीब 12 घंटे खड़ी रहती है। यदि इसका संचालन कप्तानगंज जंक्शन से शुरू करा दिया जाए तो पूर्वांचल के लोगों को कोलकाता जाने में सहूलियत हो जाएगी।
विज्ञापन

कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग छोटी लाइन से बड़ी लाइन में 16 दिसंबर 2011 को परिवर्तित हुआ था। इसके बाद इस रेलमार्ग पर बड़ी लाइन के ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। लोगों को उम्मीद थी कि इस रूट पर भी अब लंबी दूरी की ट्रेनों का परिचालन शुरू होगा, लेकिन अमान परिवर्तन के 13 वर्ष बाद भी गोमतीनगर एक्सप्रेस और पाटलिपुत्र मेल ट्रेन को छोड़कर दूसरी कोई लंबी दूरी की ट्रेन संचालित नहीं होती है। सिर्फ त्योहार और गर्मियों के मौसम में स्पेशल ट्रेनों का संचालन होता है। जबकि, थावे से 18181/18182 टाटानगर-थावे एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन होता है।
यह ट्रेन सुबह 10:10 बजे चल कर सिवान, छपरा, हाजीपुर, गुरौल, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, झाझा, जसीडीह, आसनसोल, पुरलिया होते हुए टाटानगर तक जाती है। वापसी में यह ट्रेन देर शाम थावे पहुंचती है। यहां 12 से 14 घंटे तक खड़ी रहती है।
विज्ञापन

यदि इस ट्रेन को विस्तार कर कप्तानगंज तक कर दिया जाए तो लंबी दूरी की ट्रेन का लाभ कुशीनगर जिले के तमकुहीरोड, पडरौना, रामकोला, कप्तानगंज के लोगों को भी मिल सकता है।
क्षेत्र के व्यापारी विजय देवड़ा, छोटेलाल वर्मा, अजय वर्मा, सुग्रीव मद्धेशिया, मोती जायसवाल, राहुल सोनी, दिवाकर दत्त, विनोद गुप्ता आदि लोगों ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेल प्रशासन से टाटानगर एक्सप्रेस ट्रेन को थावे तक विस्तारित कर कप्तानगंज से चलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें