संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कार्यकर्ताओं ने सोमवार को डीएम कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर कलक्ट्रेट प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पराग डेयरी को खोलने की मांग करते हुए चेताया कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो पशुपालकों के साथ बडे़ स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह की अगुवाई में कलक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि पराग डेयरी पूर्वांचल के दुग्ध उत्पादकों की जीवन रेखा है। इसके बंद होने से दूध से निर्मित अन्य खाद्य पदार्थों से अन्य दुकानदारों की जीविका पर भी असर पड़ रहा है। इसके बंद होने से दुग्ध उत्पादकों की जीविका प्रभावित होगी। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने डीएम को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट प्रभारी को सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान मोहम्मद जहीरुद्दीन, पलटन यादव, देश दीपक मिश्र, देवेश राय, ओमप्रकाश गुप्ता, शिव कुमार विश्वकर्मा, स्वामीनाथ यादव, सरोज कुमार गौतम, अजय जायसवाल, रमजान अली, त्रिलोकी विश्वकर्मा, राजू प्रसाद, प्रमोद तिवारी आदि मौजूद रहे।