फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रक की चपेट से महिला समेत दो घायल

Mon, 26 Jun 2023 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तमकुहीराज। क्षेत्र के मंझरिया गांव के पास एनएच पर एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला समेत दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी तमकुहीराज भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार कर डॉक्टर ने जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के बसडीला बुजुर्ग निवासी 47 वर्षीय अनीता देवी (47) सोमवार की दोपहर बाद परिवार के ही 18 वर्षीय अभिषेक कुमार के साथ बाइक से सेवरही घर जा रही थीं। अभी वह मंझरिया गांव के पास पहुंची ही थीं कि एक ट्रक की चपेट में आ कर गंभीर रूप से घायल हो गई। पहुंची पुलिस मौजूद लोगों की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी तमकुहीराज भेजवाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


एसएचओ तमकुहीराज नीरज कुमार राय ने बताया ट्रक पुलिस के कब्जे में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें