पडरौना। नगर के सुभाष चौक स्थित केन यूनियन परिसर में शनिवार को भारतीय उद्योग एकीकरण व्यापार मंडल की बैठक हुई। व्यापारी और किसानों ने गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग की।
संगठन के नगर उपाध्यक्ष मनोज मोदनवाल ने कहा कि बीते सात वर्ष से गन्ने का समर्थन मूल्य नहीं बढ़ा, जबकि इस बीच खाद, बीज, खेत की जुदाई-बोआई आदि सब महंगी हो गई है। इसके चलते गन्ने का लागत मूल्य बढ़ गया है। इनको देखते हुए सरकार को गन्ना का समर्थन मूल्य कम से कम पांच चार रुपये करना चाहिए। उन्होंने चेताया कि यदि सरकार गन्ने का समर्थन मूल्य नहीं बढ़ाती है तो संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन करेगा। इस दौरान गेंदा सिंह, दिलीप सिंह, गौरव पटेल, नजीर अंसारी, फुलेना यादव आदि मौजूद रहे।