फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तमिलनाडु सरकार को बर्खास्त करने की मांग

Mon, 11 Sep 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। नगर के डाक बंगला परिसर में रविवार को भारतीय उद्योग एकीकरण व्यापार मंडल की बैठक हुई। इसमें तमिलनाडु के सीएम के पुत्र की तरफ से सनातन धर्म पर गलत टिप्पणी करने पर नाराजगी जताते हुए संगठन से जुड़े व्यापारियों ने तमिलनाडु सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन

संगठन के नगर उपाध्यक्ष मनोज मोदनवाल ने कहा कि सनातन धर्म किसी भी तरह की गलत टिप्पणी करना निंदनीय है। धर्म के खिलाफ ऐसे सोच रखने वाले देश की एकता और अखंडता को तोड़ना चाहते हैं। तमिलनाडु के सीएम के बेटे उदयनिधि ने सनातन धर्म जो टिप्पणी की है। उससे सनातन धर्म मानने वाले लोगों की भावना आहत हुई है। उन्होंने राष्ट्रपति से तमिलनाडु सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। इस दौरान प्रेम वर्मा, बबलू चौबे, सुशील सिंह, गौरव पटेल, कुबेर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें