फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, शिनाख्त नहीं

Mon, 11 Sep 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के मंसाछापर गांव के लेडहा टोले के पास रविवार की सुबह 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला। सुबह टहलने निकले लोगों ने सड़क किनारे शव देखकर शोर मचाया। वहां पहुंचे लोगों ने देखा कि मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैँ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह करीब पांच बजे लोग टहलने निकले थे। इस दौरान सड़क किनारे बुजुर्ग का शव देखा, वहां खून भी पसरा था। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने बताया कि मृतक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हुई होगी। इस संबंध में एसओ राजकुमार बरवार ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें