फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एलपीजी की कालाबाजारी रोकने की मांग

Mon, 16 Mar 2026 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। क्षेत्र के भरपटिया गांव में रविवार को चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें एलपीजी की कालाबाजारी रोकते हुए लोगों को पूर्व की तरह पर्याप्त मात्रा में रसोई गैस उपलब्ध कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

भाजपा नेता पप्पू पांडेय ने कहा कि गैस संचालक सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। पर्याप्त मात्रा में एलपीजी होने के बाद भी कालाबाजारी की जा रही है, जिससे लोग परेशान हो रहे हैं। सरकार और जिला प्रशासन की तरफ से बार-बार आश्वासन दिया जा रहा है कि पर्याप्त मात्रा में एलपीजी उपलब्ध है। उसके बावजूद गैस संचालक गैस को होल्ड कर उसकी कालाबाजारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर लोगों की सुविधा का ख्याल नहीं रखा गया तो गैस संचालकों के खिलाफ वृहद आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान मनोज, बसंत, अनिल, शंकर, मोहन, मीणा, तेजपत्ति, सुनीता, राजू, कलावती, सिंगारी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें