फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रेन की समय-सारिणी बदलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। व्यापारियों ने थावे-कप्तानगंज रेलखंड पर चलने वाली ट्रेन संख्या 75105 की समय सारिणी बदलने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि समय सारिणी इस तरह बनाई जाए कि ट्रेन 10:00 बजे तक गोरखपुर पहुंच जाए, जिससे यात्रियों का कार्य समय से हो जाए। गोरखपुर देर से पहुंचने पर कार्य नहीं हो पाता है।.
विज्ञापन

व्यापारियों पंकज पोद्दार, दीपक अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, सुभाष जायसवाल, संजय अग्रवाल आदि की तरफ से पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के महाप्रबंधक को भेजे गए पत्र में कहा कि गाड़ी संख्या 75105 थावे से सुबह 8:55 बजे रवाना होकर दोपहर 1:35 बजे गोरखपुर पहुंचती है। स्थानीय बाजार स्थित रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन के पहुंचने का समय सुबह 10.55 बजे है। इस ट्रेन के देर से चलने के कारण गोरखपुर में इलाज कराने वाले मरीज, नौकरीपेशा वाले, विद्यार्थी और अन्य दैनिक यात्रियों को असुविधा होती हैं। यदि यह ट्रेन सुबह 10 बजे तक गोरखपुर पहुंच जाती तो लोगों को गोरखपुर में अपना कार्य निपटाना सरल हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें