पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की मांग
पडरौना। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने मंगलवार को सीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने समेत 11 सूत्री मांगें उठाई गई।
जिलाध्यक्ष राजेश दूबे ने कहा कि पूरे प्रदेश में पत्रकारों पर आए दिन जानलेवा हमले और उत्पीड़न के फर्जी मुकदमे लिखे जा रहे हैं। इससे पत्रकार और उनके परिवार वाले भयभीत हैं। सीएम को संबोधित 11 सूत्री ज्ञापन एडीएम विंध्यवासिनी राय को सौंपा गया। उसमें ब्लॉक, तहसील और जिलों पर नियुक्त सभी पत्रकारों को मान्यता देने, पत्रकारों की हत्या और आकस्मिक निधन पर 25 लाख रुपये आर्थिक मदद और एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने, 25 वर्ष पत्रकारिता कर चुके या 60 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके पत्रकारों को गुजारा भत्ता के रूप में दस हजार रुपये पेंशन देने आदि की मांग की गई।
इस दौरान संजीव मिश्र, मोतीलाल यादव, नंदलाल शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, डीएन सैनी, शंभु मिश्र, आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, रमन कुमार शर्मा, गौरीशंकर गुप्ता, इमामुद्दीन खान आदि मौजूद रहे।
संवाद