रामकोला। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि और सभासदों ने बुधवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना शहरी के तहत नगर पंचायत रामकोला के लाभार्थियों की लंबित द्वितीय किस्त शीघ्र जारी कराने की मांग की।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर को दिए गए ज्ञापन में चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश चौधरी ने कहा कि बरसात का मौसम शुरू हो चुका है, लेकिन अभी तक पीएम शहरी आवास योजना के लाभार्थियों को दूसरी किस्त नहीं मिली है। इससे लाभार्थियों के आवास अधूरे पड़े हैं, जिससे उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने डीएम को बताया कि कई लाभार्थियों ने पहली किस्त मिलने के बाद मकान निर्माण शुरू कर दिया था, लेकिन दूसरी किस्त जारी नहीं होने से उनके आवास का निर्माण कार्य अधर में लटका है। इस दौरान सभासद रामेश्वर गोविंद उर्फ बड़काई बाबू, विनोद खरवार, राजेश यादव, संजय सिंह, सुरेश यादव, जनार्दन यादव, विपिन सिंह आदि मौजूद रहे।