तमकुहीरोड। वाराणसी रेल मंडल के डीआरएम ने रेलवे के अधिकारियों के साथ मंगलवार को तमकुहीरोड स्टेशन का निरीक्षण किया। सभी यूनिट से जुड़े अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। व्यापारी नेताओं ने ज्ञापन सौंपा और लंबी दूरी की ट्रेनों के साथ स्टेशन पर शौचालय, पेयजल, फुटब्रिज समेत अन्य यात्री सुविधाओं को बढ़ाने की मांग किया। पप्पू जायसवाल, शुकदेव रौनियार, छोटेलाल वर्मा व अरुण गुप्ता सहित कई अन्य व्यापारी नेताओं ने उनसे मुलाकात कर इस रूट पर टाटा नगर एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार कर गोरखपुर कैंट से चलाने की मांग की।