फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली की मांग
विज्ञापन

मुद्दे को चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। ऑल टीचर इंपलाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) की तरफ से सोमवार को पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। इस संगठन से जुड़े लोगों ने पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे को आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र में शामिल करने की मांग की। जिला संयोजक अजय कुमार की अगुवाई मेें संगठन के सदस्य पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री एवं कांग्रेस चुनाव समिति के सदस्य आरपीएन सिंह ने उनके पडरौना स्थित आवास पर मिले। उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि पहले भी पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे पर संगठन की तरफ से आवाज उठाई गई है। संगठन से जुड़े कर्मचारियों ने कहा कि यदि कांग्रेस पुरानी पेंशन बहाली को अपने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करती है तो सभी कर्मचारी कांग्रेस का साथ देंगे, जिससे कांग्रेस को प्रदेश में सरकार बनाने में सहूलियत होगी। इस दौरान राजीव यादव, सुनील पाल, असगर अली, नंदलाल पाल, पंकज यादव संजय सिंह, सूबेदार यादव, राजमणि यादव, वीरेंद्र राजभर और ओमप्रकाश शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें