फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आबादी के आधार पर आरक्षण दिलाने की मांग

Wed, 14 Aug 2024 03:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति की तरफ से मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित नौ सूत्री ज्ञापन कलक्ट्रेट प्रभारी को सौंपा गया। इसमें जातिगत जनगणना कराकर आबादी के आधार पर आरक्षण दिलाने समेत अन्य मांगों को पूरा कराने की मांग की।
विज्ञापन

आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति से जुड़े लोगों ने कहा कि अनुसूचित जाति, जनजाति में उपवर्गीकरण एवं क्रीमीलेयर को पूर्ण रूप से गैर कानूनी घोषित किया जाए। इसके साथ ही मजबूत आरक्षण कानून बनवाकर संविधान की नौवीं अनुसूची में जोड़ा जाए। संगठन से जुड़े लोगों ने जातीय जनगणना कराकर आबादी के समानुपातिक प्रत्येक विभाग में वंचित वर्ग को आरक्षण और प्रतिनिधित्व देने की मांग की। संगठन से जुड़े लोगों ने चेताया कि यदि शीघ्र उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान रितेश कुमार सागर, रामनाथ चौहान, राकेश कुमार, हरेंद्र कुमार गौतम, राजेश प्रसाद बौद्ध, सतीश पासवान, मनोज पासवान, अजय कुमार, कमलेश प्रसाद, डॉ. चंद्रिका प्रसाद, केपी मौर्य, सत्यदेव कुशवाहा, उमेश प्रसाद, डॉ. मनबोध प्रसाद, डॉ. यशवंत प्रसाद, अमृत लाल, राजकुमार भास्कर, ऋतु राज प्रसाद, धर्मेंद्र प्रसाद, रामलाल प्रसाद, सुरेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें