समउर बाजार। पांडेय पट्टी गांव के पास नाले पर बना पुल का पाया पिछले वर्ष की बरसात में क्षतिग्रस्त हो गया। उस समय गांव के लोगों ने अधिकारियों को मांग पत्र सौंप कर मरम्मत कराने की मांग की, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे नाराज लोगों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत कराने की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि इस रास्ते से पिपरा कनक, बोदा टोला, मठिया, करमहां, करजहा, बनविरा, अमवा महंथ, नरहवा आदि गांवों में लोगों का आवागमन रहता है। पुल का पाया क्षतिग्रस्त होने से पुल टूटने की आशंका है, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। लोगों ने चेताया कि यदि शीघ्र ही इस पुलिया की मरम्मत नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में बसरुदीन, मेराजुदीन, जियाऊल रहमान, मौलाना अजीमुल्लाह, तबरेज आलम, गुलाम गौस, रवि आलम, जावेद आलम, नुरल हक, राजकुमार, सुरेंद्र आदि शामिल रहे। संवाद