फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छत से गिरकर किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टेकुआटार/कसया। थाना क्षेत्र के गांव परसहवा में सोमवार की रात छत पर सो रहे 14 वर्षीय किशोर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी कसया ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। किशोर अपने मामा के घर रहकर पड़ता था। सुबह परिजन उसे पैतृक गांव आधार छपरा ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। रामकोला थाना क्षेत्र के गांव परवरपार गांव के टोला आधार छपरा निवासी सोनू पटेल की ससुराल कसया क्षेत्र के गांव परसहवा है। उनका पुत्र नीतीश पटेल (14) अपने मामा दीनदयाल के घर रहकर पड़ता था। वह परिवार के सदस्यों के साथ छत पर सोया था। रात में लघु शंका महसूस होने पर वह उठा और छत से नीचे उतरने के दौरान संतुलन बिगड़ गया और गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे कसया सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें