पडरौना। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की तरफ से बुधवार को डीएम को मांग पत्र सौंपा गया। इसमें लोकसभा चुनाव में तैनात मतदान कार्मिकों को पारिश्रमिक दिलाने की मांग की गई।परिषद के अध्यक्ष प्रभुनंदन उपाध्याय की अगुवाई में डीएम उमेश मिश्र को दिए गए मांग पत्र में कर्मचारियों ने कहा कि लोकसभा चुनाव में तैनात कार्मिकों के खाते में अब तक पारिश्रमिक नहीं भेजा गया है। कार्मिकों का पारिश्रमिक भत्ता शीघ्र भेजवाएं और अनुपस्थित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई न करें। इस दौरान हर्षवधन राज, विनोद कुमार दुबे, दिनेश यादव आदि मौजूद रहे। संवाद