तरयासुजान। तरयासुजान के सलेमगढ़ बाजार में बिजली की समस्या और नहरों में पानी पहुंचाने के लिए सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनसभा की। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और तमकुहीराज के पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू ने एक सप्ताह के अंदर नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने की मांग की।
पूर्व विधायक ने कहा कि इस भीषण गर्मी में क्षेत्र की जनता अघोषित बिजली कटौती की सामना कर रही है, यदि तरया सुजान विद्युत उपकेंद्र 33/11 में लगे 5 एमबीए की लगी ट्रांसफार्मर के जगह 10 एमबीए की ट्रांसफार्मर लग जाती है तो इस क्षेत्र के लोगों को लो वोल्टेज व अघोषित बिजली कटौती से राहत मिल सकती है।
इस दौरान मनोज सिंह, मोहम्मद इद्रीश अंसारी, रमेश पाल, रामजी मधेशिया, विकास कुशवाहा, डॉक्टर जेबी सिंह, हेमन्त गुप्ता, मुकेश गुप्ता, पंकज गुप्ता, रवि पटेल, जितेंदर जयसवाल, बिरेंदर जयसवाल, गोलू गुप्ता, अरविन्द जयसवाल, दीपक पाल, संदीप गुप्ता, कमलेश यादव, प्रदीप गुप्ता, मुन्ना जयसवाल, अमित कुमार, अनिल मदेशियां, अनिल मद्देशिया, विवेक कुशवाहा आदि मौजूद रहे।