कप्तानगंज। एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने कप्तानगंज थाने में तैनात दो सिपाहियों को भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। कप्तानगंज थाने में तैनात सिपाही दुर्गविजय सिंह और लालजीत यादव कप्तानगंज कस्बे में तैनात थे। दोनों के खिलाफ किसी ने रिश्वत लेने की एसपी से शिकायत की थी। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों सिपाही पर कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। संवाद