बोदरवार। बाजार के तिनहवा-हाटा रेलवे क्रासिंग पर लोगों ने अंडरपास या ओवरब्रिज की मांग की है। लोगों का कहना है कि रेलवे ढाला बंद होने के बाद लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है।
बोदरवार ग्राम प्रधान राजकमल मद्धेशिया, अम्बरीष पटेल, दुर्गेश, डाॅ. केडी मिश्रा, राधेश्याम पांडेय, राजकुमार पांडेय, सर्वदेव मिश्रा, उमेश मणि चौबे, राकेश कुमार गुप्त, शंभू गुप्त, धनंजय पांडेय आदि ने बताया कि गोरखपुर-नरकटियागंज रेल लाइन बोदरवार बाजार से गुजरी है। रेल लाइन पर बाजार से हाटा जाने वाली मार्ग से क्षेत्र की मठिया, सोडहरा, कोडररा, बेलवनिया, बनकटा, असना समेत 50 से अधिक गांव के लोग आवागन करते हैं। ट्रेन आने के दौरान रेलवे ढाला बंद होने पर लोगों को जाम से परेशान होना पड़ता है। यदि एक साथ दो ट्रेनों की क्रासिंग हुई थी जाम में फंसे लोगों को घंटो का समय बर्बाद होता है। इन लोगों ने इस रेलवे ढाले पर अंडर पास अथवा ओवरब्रिज का निर्माण कराने की मांग की है।